8 Mar 2026, Sun

CM TODAY SCHEDULE : CM Vishnu Deo Sai का आज झारखंड दौरा – जशपुर से रायडीह तक देंगे आदिवासी संस्कृति का संदेश, कार्तिक जत्रा में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 दिसंबर 2025


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जशपुर से झारखंड के गुमला जिले के रायडीह पहुंचेगे, जहां उन्होंने महान आदिवासी नेता Kartik Oraon को श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतरराज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जत्रा’ में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 8:40 बजे अपने निज निवास बगिया (जशपुर) से कार द्वारा रवाना हुए और 8:45 बजे बगिया हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरी। 9:00 बजे वे ग्राम गिरांग (डिपाटोली) खेल मैदान हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से 9:10 बजे कार द्वारा जशपुर रवाना होकर 9:20 बजे सर्किट हाउस जशपुर पहुंचेगे।

इसके बाद 10:00 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 10:20 बजे अगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे। यहां कुछ समय रुकने के बाद 11:00 बजे वे सड़क मार्ग से झारखंड के लिए रवाना हुए और 11:20 बजे गुमला जिले के रायडीह स्थित पंखराज साहेब Kartik Oraon चौक (मझटोली) पहुंचेगे। वहां उन्होंने स्वर्गीय Kartik Oraon की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।

इसके बाद 11:40 बजे मुख्यमंत्री बैरीयर बगिचा, रायडीह में आयोजित अंतरराज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जत्रा’ में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और जनजातीय नायकों के योगदान को रेखांकित करते हुए Kartik Oraon को जनजातीय चेतना का महान प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के बाद 12:20 बजे मुख्यमंत्री रायडीह से रवाना होकर 12:45 बजे अगडीह एयरस्ट्रिप, जशपुर पहुंचे। इसके बाद 1:00 बजे वहां से सर्किट हाउस जशपुर के लिए रवाना होकर 1:20 बजे सर्किट हाउस पहुंचे।

दोपहर 1:50 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से ग्राम गिरांग (डिपाटोली) के लिए रवाना हुए और 2:00 बजे वहां के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया पहुंचे। 2:20 बजे वे अपने निज निवास बगिया पहुंचेगे।

पढ़ें   मोहला की बड़ी उपलब्धि: सीएचसी में हुआ सफल सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

इसके बाद 3:40 बजे मुख्यमंत्री बगिया से रायपुर के लिए रवाना हुए। 3:45 बजे बगिया हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर 5:00 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचे और 5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर पहुंचकर दिनभर के दौरे का समापन करेंगे |

मुख्यमंत्री का यह 30 दिसंबर का दौरा छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच आदिवासी संस्कृति, जनजातीय विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed