प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 2 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी बस्तर की धरती से “बस्तर पण्डुम 2026” का शुभारंभ करेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे माँ दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुँचे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए। दोपहर 12:20 बजे कारली पुलिस लाइन हेलीपैड, दंतेवाड़ा पहुँचे और वहाँ से सीधे माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुँचे।
मुख्यमंत्री ने 12:30 बजे से 12:45 बजे तक माँ दंतेश्वरी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात 12:45 बजे से 2 बजे तक मंदिर प्रांगण में आयोजित “बस्तर पण्डुम 2026” कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला, परंपराओं और पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री नवीन सर्किट हाउस दंतेवाड़ा पहुँचे, जहां कुछ समय के लिए आरक्षित रहे। इसके बाद 2:35 बजे हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होकर 3:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुँचे।
शाम 5:10 बजे मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुँचे। 5:55 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-5349 से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए और शाम 7:55 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुँचे। वहाँ से वे कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन पहुँचे, जहाँ रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री की इस व्यस्त दिनचर्या में बस्तर की संस्कृति, आस्था और प्रदेश के विकास को एक साथ जोड़ने का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।





