7 Sep 2026, Mon
Breaking

वर्कशॉप का आयोजन : RAMP योजना के तहत रायपुर में अल्टरनेटिव फाइनेंस वर्कशॉप का भव्य आयोजन, MSMEs और स्टार्टअप्स को मिला वित्तीय सशक्तिकरण का मंच

रायपुर, 5 जनवरी 2026 

केंद्र सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत होटल किंग्सवे, रायपुर में अल्टरनेटिव फाइनेंस वर्कशॉप का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उद्योग संचालनालय छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) द्वारा आयोजित की गई, जिसमें AFC इंडिया लिमिटेड का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य MSMEs, स्टार्टअप्स एवं उद्योगों को पारंपरिक बैंकिंग से आगे बढ़कर आधुनिक और वैकल्पिक वित्तीय विकल्पों से जोड़ना रहा।

 

 

कार्यक्रम में अतिरिक्त संचालक उद्योग शिव कुमार राठौर, CSIDC से प्रवीण कुमार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से अविक गुप्ता, SIDBI के डीजीएम संतोष राव मोरे, DICCI रायपुर के अध्यक्ष प्रमोद घारड़े, प्लास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष जैन तथा AFC इंडिया की टीम के अमित सिन्हा, नीलू सिंह, संदीप कुमार और इफ्तेखार हुसैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला के दौरान NSE में SME लिस्टिंग, इनवॉइस डिस्काउंटिंग और इक्विटी फंडिंग, TReDS प्लेटफॉर्म, SIDBI GST सहायता योजना एवं पीयर-टू-पीयर फाइनेंसिंग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष आकर्षण के रूप में NSE में सूचीबद्ध कंपनी Arhan Technologies Pvt. Ltd. के निदेशक अंकित जैन ने अपने सफल अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार पूंजी बाजार के माध्यम से MSMEs तेज़ी से विकास कर सकते हैं।

बड़ी संख्या में MSMEs, स्टार्टअप्स और उद्योग प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता के साथ यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ में उद्योग विकास, वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भर व्यवसायों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पहल साबित हुई।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर, रायगढ़ और GPM जिले के कार्यकमों में होंगे शामिल...PCC के सह प्रभारी विजय जांगिड़ तखतपुर और मुंगेली के कार्यक्रमों में होंगे शामिल...रायपुर सहित कई जिलों में होगी भारी बारिश...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed