लोरमी, 05 जनवरी 2026
उप मुख्यमंत्री और लोरमी विधायक अरुण साव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) लोरमी के नेतृत्व में भूपेश बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह बयान केवल अरुण साव का नहीं बल्कि लोरमी की पूरी जनता का अपमान है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की पूर्व सरकार पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ को विकास से वंचित रखा गया, जबकि साय सरकार में राज्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जिससे भूपेश बघेल बौखला गए हैं और उनकी भाषा मर्यादा से बाहर जा रही है।
जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा,
“यह अपमान सिर्फ अरुण साव का नहीं बल्कि लोरमी की एक-एक जनता का अपमान है।”
भाजपा नेता रवि शर्मा ने दो टूक कहा कि
“जब तक भूपेश बघेल माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा और उन्हें लोरमी विधानसभा में घुसने नहीं दिया जाएगा।”
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा का पालन करना चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, संतोष साहू, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज ठाकुर, मंडल महामंत्री जवाहर दिवाकर, दुर्गेश साहू, शैलेन्द्र सलूजा, राका गुप्ता, अभय जायसवाल, नारद जायसवाल, राधेश्याम साहू, केशव यादव, घनेन्द्र राजपूत, श्रेय त्रिपाठी, देवेंद्र केशरवानी, दुष्यंत खत्री, विनोद यादव, नारायण जायसवाल, महेंद्र साहू, कोमल चंद्राकर, सुमन धीवर, मुकेश जायसवाल, सुरेंद्र साहू, राम गोपाल साहू, गोलू विश्वकर्मा, संजय साहू, गणेश साहू, गणेश जायसवाल, उमेंद्र यादव, कुंज बिहारी तिवारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





