8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में किसानों को बड़ी राहत: तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की MSP पर खरीद को केंद्र की मंजूरी, 55 हजार मीट्रिक टन फसल खरीदेगी सरकार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 5 जनवरी 2026


छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान राज्य में दाल एवं तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को मंजूरी दे दी है। इससे लाखों किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा।

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर बताया कि मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।

इन फसलों की होगी MSP पर खरीद

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में कुल 55,510 मीट्रिक टन फसलों की MSP पर खरीद को हरी झंडी दी है— फसल मात्रा तुअर 21,330 मीट्रिक टन उड़द 25,530 मीट्रिक टन मूंग 240 मीट्रिक टन सोयाबीन 4,210 मीट्रिक टन मूंगफली 4,210 मीट्रिक टन

यह पूरी खरीद केंद्र सरकार की मूल्य समर्थन योजना के तहत MSP पर की जाएगी।

औने-पौने दाम से मिलेगी मुक्ति

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस फैसले से दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर नहीं होंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा—

“किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार MSP पर खरीद की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करेगी ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।”

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से
✔ किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी
✔ दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ेगा
✔ ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

पढ़ें   CG Breaking : निलंबित IAS रानू साहू को 7 अगस्त तक मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed