11 Mar 2026, Wed
Breaking

कुपोषण घटा, माताओं को मिला सम्मान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गिनाईं 2 साल की बड़ी उपलब्धियां, महतारी वंदन योजना से ₹14 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 जनवरी 2026

नवा रायपुर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से सामाजिक बदलाव साफ नजर आ रहा है।

💰 महतारी वंदन योजना से 14,307 करोड़ की सीधी मदद

मंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक
👉 14,307 करोड़ रुपये की राशि
👉 68 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।
यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

👶 मातृत्व सुरक्षा को मिला बल

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत

  • पहली संतान पर ₹5,000
  • दूसरी संतान यदि बालिका हो तो ₹6,000 की सहायता दी जा रही है।

🥗 कुपोषण में बड़ी गिरावट

राज्य में कुपोषण पर बड़ी सफलता मिली है —

  • नवंबर 2023 में कुपोषण दर: 30.88%
  • नवंबर 2025 में घटकर: 24.99%
  • अंडरवेट बच्चे: 15.50% से घटकर 13.61%

वर्तमान में 19.64 लाख बच्चों व महिलाओं को पूरक पोषण आहार दिया जा रहा है, जिसमें 90% वितरण FRS सिस्टम से पारदर्शी रूप से हो रहा है।

🛡️ महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा कवच

  • 33 जिलों में 34 सखी वन स्टॉप सेंटर
  • महिला हेल्पलाइन से 8,959 शिकायतों का समाधान
  • 110 बाल देखरेख संस्थाएं संचालित
  • POCSO पीड़ित बच्चों के लिए सपोर्ट पर्सन की व्यवस्था

🏫 आंगनबाड़ी और बाल कल्याण में सुधार

  • 4,750 आंगनबाड़ी केंद्र BaLA मॉडल पर उन्नत
  • 5,814 मिनी आंगनबाड़ी को मुख्य केंद्रों में बदला
  • 1,271 कार्यकर्ता और 6,384 सहायिकाओं की नई नियुक्ति
  • जियो-टैगिंग और ई-भर्ती से पारदर्शिता बढ़ी
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: रायपुर के आरंग में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री ने जताया पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार

👰 15,342 बेटियों की हुई शादी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत
👉 15,342 जोड़ों का विवाह
👉 प्रति जोड़ी ₹50,000, जिसमें से ₹35,000 सीधे कन्या के खाते में

🚫 बाल विवाह पर सख्ती

  • 189 बाल विवाह रोके गए
  • बालोद जिला बाल विवाह मुक्त
  • लक्ष्य: 31 मार्च 2029 तक पूरा छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त

🧓 समाज कल्याण में भी बड़ा काम

  • 18,400 लोगों को पेंशन योजनाओं से लाभ
  • 10,694 तीर्थयात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से
  • 1,323 दिव्यांग छात्र शासकीय संस्थाओं से लाभान्वित
  • उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए भी रोजगार व पुनर्वास की व्यवस्था

🎯 आगे का रोडमैप

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि
अब सरकार का फोकस कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ पर है।
इसके लिए बस्तर और सरगुजा संभाग में “सुपोषित छत्तीसगढ़” पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed