प्रमोद कुमार
रायपुर, 07 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को गरियाबंद जिले के सिरकट्टी आश्रम कुटेना और राजिम में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए व्यापक दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों से भरा रहेगा।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 11:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा गरियाबंद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 12:00 बजे सिरकट्टी आश्रम कुटेना (पांडुका), विकासखंड छूरा, जिला गरियाबंद पहुंचेंगे। यहां वे मंदिर दर्शन, धर्मध्वजा स्थापना, शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से राजिम पहुंचेंगे।
यहां वे प्रसिद्ध राजीव लोचन मंदिर परिसर में गीता प्रेस पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे, मंदिर दर्शन करेंगे तथा माता राजिम जयंती महोत्सव 2026 के भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उनके साथ इन सभी कार्यकमों में उपमुख्यमंत्री साव भी शामिल होंगे ।
मंत्री श्याम बिहारी का दौरा
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे । बलौदाबाजार में VB G RAM G योजना को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे ।
पीसीसी चीफ पहुंचेंगे रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर में ही अपने निवास में रहेंगे ।
स्कूल बंद
छत्तीसगढ़ में कड़ाके के ठंड के बीच कई जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किए गए है, वहीं मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अब सरगुजा जिले में स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। 10 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सरगुजा जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग में पारा 4 से 5 डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहरी और कनकनी को देखते हुए 10 जनवरी तक पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है।





