8 Mar 2026, Sun

BSP में नशे और सट्टे पर पुलिस का डबल अटैक: 6,400 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया सौदागर, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सख्त सजा

बिलासपुर, 07 जनवरी 2026

नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास और 1 लाख रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

प्रकरण के अनुसार, 22 जून 2023 को सिविल लाइन थाना में पदस्थ एएसआई राजेश्वरधर दीवान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुदूदण्ड स्थित गायत्री मंदिर के पास हरिकृष्ण प्रधान के किराए के मकान में रहने वाला धन्नू उर्फ गुरूदयाल कश्यप नशीले इंजेक्शन की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6,400 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 75 हजार 500 रुपए आंकी गई। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विवेचना पूरी की और चालान कोर्ट में पेश किया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों को सही मानते हुए आरोप सिद्ध पाया। इसके बाद आरोपी धन्नू उर्फ गुरूदयाल कश्यप को 10 साल का कठोर कारावास और 1 लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया।

क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों पर भी पुलिस की कार्रवाई

इधर, लंबे समय से शहर में क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले खाईवालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के नेतृत्व में अलग-अलग थानों की टीम गठित कर खाईवालों के ठिकानों पर दबिश दी गई।

अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर के खाईवालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 2 से 4 खाईवालों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि कई सट्टेबाज शहर छोड़कर फरार हो गए। एसएसपी ने कहा है कि आगामी आईपीएल को देखते हुए संगठित रूप से सट्टा खिलाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
पढ़ें   राज्य शूटिंग प्रतियोगिता : 23वें राज्य शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, प्रदेश भर से आए निशानेबाज आजमाएंगे अपना भाग्य

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed