7 Mar 2026, Sat

कोरबा में दर्दनाक घटना: ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर ने जहर खाकर की आत्महत्या, घर में अचेत मिला शव

कोरबा, 07 जनवरी 2026

जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबुंदिया गांव में एक मजदूर द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक घर में अचेत अवस्था में मिला था। परिजन जब उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय मुखी राम केवट के रूप में हुई है। वह गांव के ही एक ईंट भट्ठे में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम को वह रोज की तरह काम से घर लौटा और अपने कमरे में सो गया।

मृतक के बेटे राहुल केवट ने बताया कि वह खुद टेंट हाउस में मजदूरी करता है। रात में जब वह घर पहुंचा, तो उसे लगा कि उसके पिता शराब के नशे में सो रहे होंगे। इसी दौरान उसकी मां गांव से लगे हाट बाजार गई हुई थीं। जब मां वापस लौटीं और खाना बनने के बाद मुखी राम को उठाने गईं, तो वह बिस्तर से नहीं उठे।

शक होने पर परिजनों ने कमरे की तलाशी ली, जहां खाट के नीचे एक सीसी (शीशी) पड़ी मिली। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि कमरे की जांच के दौरान एक प्लास्टिक की थैली में ‘सुहागा नमक’ नामक पदार्थ मिला है, जिससे जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पढ़ें   घर में लगाएंगे ये पौधे तो नहीं आएगा मच्छर : घर में जरूर लगाएं ये पौधे, आसपास मच्छर नहीं फटकेंगे, सेहतमंद रहने के साथ घर-आंगन की खूबसूरती भी बढ़ाएं

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.