7 Mar 2026, Sat

जशपुर में रिश्वतखोरी पर ACB का बड़ा एक्शन : महिला एवं बाल विकास विभाग का लिपिक 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जशपुर, 08 जनवरी 2026 | जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 (लिपिक) गिरीश कुमार वारे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विभाग में लंबे समय से चल रही अवैध वसूली की शिकायतों के बाद की गई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी लिपिक पर विभाग में कार्यरत एक भृत्य से ट्रांसफर कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले की जांच कर जाल बिछाया और भृत्य से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरीश कुमार वारे को कार्यालय परिसर में ही पकड़ लिया।

ACB की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले ही पीड़ित से 30 हजार रुपये वसूल चुका था और शेष राशि के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, जब भृत्य रकम देने में असमर्थ हुआ तो आरोपी ने उसकी पल्सर बाइक जबरन अपने पास रख ली, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

ACB की छापेमारी के दौरान कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध वसूली में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी तो शामिल नहीं है।

ACB अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग समेत पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ACB ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
पढ़ें   देशभक्ति के रंगो से सराबोर होगा रायपुर, मूणत की अगुवाई में निकलेगी तिरंगा यात्रा : भारत माता की होगी भव्य आरती, सीएम विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस करेंगे शिरकत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.