7 Mar 2026, Sat
Breaking

दिल्ली में बड़ी सियासी मुलाकात : जेपी नड्डा से किरण देव की बातचीत; दीपकमल भेंट कर छत्तीसगढ़ संगठन पर हुई चर्चा

प्रमोद कुमार

रायपुर, 13 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की। इस दौरान किरण देव ने उन्हें भाजपा की वैचारिक पत्रिका ‘दीपकमल’ भेंट की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

दिल्ली प्रवास के दौरान किरण देव ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और सरोज पांडेय से भी मुलाकात की। इन बैठकों में छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और पार्टी की गतिविधियों पर विस्तार से संवाद हुआ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मंत्री अमित साहू और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा भी उपस्थित रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share
पढ़ें   CG में बीएड पास अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका : शिक्षक भर्ती में डीएड पास अभ्यर्थियों को ही मौका देने का निर्देश, बीएड पास सहायक शिक्षकों की भर्ती को निरस्त करने हाईकोर्ट ने दिया आदेश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed