10 Mar 2026, Tue
Breaking

‘फर्जी तांत्रिक’ की काली करतूतों का अंत: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और अपहरण के आरोपी हेमंत अग्रवाल 2 महीने बाद गीतपुरी से गिरफ्तार

दुर्ग, 14 जनवरी 2026

जिले में युवती के अपहरण, दुष्कर्म और धोखाधड़ी के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहा फर्जी तांत्रिक हेमंत अग्रवाल (41) आखिरकार दो महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वह नाम बदलकर छिपा हुआ था। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी खुद को तांत्रिक बताकर उसके परिवार के संपर्क में आया था। उसने घर की समस्याएं दूर करने का दावा किया और धीरे-धीरे युवती को अपने प्रभाव में ले लिया। शादी का झूठा भरोसा देकर वह युवती को पत्नी की तरह साथ रखने लगा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो भी बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती की मर्जी के बिना आर्य समाज में जबरन शादी करवाई। इस दौरान युवती दो-तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी ने उस पर दबाव डालकर जबरन गर्भपात भी कराया।

19 नवंबर 2025 को आरोपी दिनदहाड़े युवती को घर से उठाकर कोंडागांव, दंतेवाड़ा और फिर रायपुर ले गया। 21 नवंबर को पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था, लेकिन भिलाई-3 थाने से आरोपी मौका पाकर फरार हो गया था।

दो महीने तक फरारी के दौरान आरोपी लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदलता रहा। मोबाइल फोन अधिकतर बंद रखता था, ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके। इसी बीच वह बारनवापारा के जंगलों में रहने वाले एक दूसरे बैगा-तांत्रिक से मिलने और दवा लेने पहुंचा। पुलिस को इसी गतिविधि का अहम इनपुट मिला, जो उसकी गिरफ्तारी का कारण बना।

पढ़ें   समाजसेवी व उद्योगपति रमेश मोदी का निधन

सूचना मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस ने उड़ीसा, बारनवापारा और बलौदाबाजार इलाके में सघन तलाश शुरू की। दो पुलिसकर्मी कई दिनों तक सिविल ड्रेस में एक ही लोकेशन पर निगरानी करते रहे। पुलिस को अंदेशा था कि बैगा-तांत्रिक से मिलने के बाद आरोपी वापस जरूर लौटेगा। आखिरकार जैसे ही वह गीतपुरी पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस निकाला और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी अमलेश्वर का रहने वाला है। उसके खिलाफ जामुल थाना में अपराध क्रमांक 918/2025 के तहत धारा 85, 115(2), 64(2)(एम), 138, 351(3), 89 बीएनएस में मामला दर्ज है।

पुलिस का कहना है कि जिस तंत्र-मंत्र पर आरोपी खुद भरोसा करता था, वही अंत में उसकी गिरफ्तारी की वजह बन गया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed