9 Sep 2026, Wed
Breaking

बलौदाबाजार हिंसा एवं आगजनी मामला : अमित बघेल को बलौदाबाजार पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट में लिया, थोड़ी देर में जिला न्यायालय में करेगी पेश

रायपुर/बलौदाबाजार, 14 जनवरी 2026

बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अमित बघेल को रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बलौदाबाजार लाया जा रहा है। बलौदाबाजार पुलिस आरोपी को सीधे कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी आगजनी-हिंसा की घटना की जांच के तहत की गई है। पुलिस पहले ही इस मामले में कई अहम गिरफ्तारियां कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक इस मामले में कुल 201 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच लगातार जारी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

आपको बता दें कि महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की थी। तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले देवेंद्र नगर थाने में दर्ज मामले में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है जिसके चलते अमित बघेल वर्तमान में जेल में है।

 

 

 

आपको दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया था। अमित के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में 4, तेलीबांधा में 5 और कोतवाली थाना में 4 एफआईआर दर्ज है। वहीं, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड सहित 12 राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष अजय यादव को भी बलौदाबाजार पुलिस ने इसी हफ्ते गिरफ्तार किया है ।

Share
पढ़ें   बस्तियों और मंडलों में 'हिन्दू सम्मेलन' आयोजित करेगा RSS : संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर ‘मतांतरण’ कराने वाली ताकतों पर एक्शन को लेकर बड़ा प्लान, जानिये

 

 

 

 

 

You Missed