8 Mar 2026, Sun
Breaking

बलौदाबाजार हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई: क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर जेल से लाए जा रहे

प्रमोद कुमार

बलौदाबाजार, 14 जनवरी 2026

आगजनी और हिंसा के बहुचर्चित मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बलौदाबाजार लाया जा रहा है, जहां पुलिस उन्हें सीधे कोर्ट में पेश करेगी। यह गिरफ्तारी बलौदाबाजार में हुई आगजनी और हिंसा की घटना की जांच के तहत की गई है। पुलिस पहले ही इस मामले में कई अहम आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक इस केस में कुल 201 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच लगातार जारी है। आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

गौरतलब है कि अमित बघेल पहले से ही रायपुर जेल में बंद हैं। महाराजा अग्रसेन और सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना में उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले देवेंद्र नगर थाने में दर्ज मामलों के चलते भी वे न्यायिक हिरासत में हैं।

27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित बघेल ने महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर के साथ-साथ देशभर में विरोध प्रदर्शन किए थे।

अमित बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में 4, तेलीबांधा में 5 और कोतवाली थाना में 4 एफआईआर दर्ज हैं। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित 12 राज्यों में उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। बलौदाबाजार पुलिस अब आगजनी-हिंसा मामले में उनसे पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी।

Share
पढ़ें   BJP का मिशन 2023 : घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का अभियान कल से होगा शुरू, सभी वर्ग के लोगों से सुझाव लेगी समिति

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed