11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG के बलौदाबाजार में 6 इंच जमीन के विवाद में रिश्तों का खून: घर बनाने को लेकर भतीजे ने फरसा से चाचा का गला काटा, हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

प्रमोद कुमार

बलौदाबाजार | 16 जनवरी 2026

बलौदाबाजार जिले में महज़ 6 इंच जमीन के विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गितकेरा में भतीजे ने अपने ही चाचा की फरसा से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच मकान निर्माण को लेकर लंबे समय से जमीन विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि बड़े भाई ने घर बनवाते समय छोटे भाई की करीब 6 इंच जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों में 15 जनवरी को कहासुनी और मारपीट भी हुई थी।

गुस्से में फरसा लेकर दौड़ा भतीजा

घटना के कुछ समय बाद आरोपी यशवंत यादव (38) गुस्से में घर से फरसा लेकर दौड़ता हुआ गांव के चौक पहुंचा। उस वक्त उसके चाचा नारायण यादव (45) चौक में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। यशवंत ने बिना कोई चेतावनी दिए उनके गले पर फरसे से वार कर दिया।

वार इतना गंभीर था कि नारायण यादव मौके पर ही गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

10 साल पुराना था विवाद

पुलिस के मुताबिक, यह विवाद लगभग 10 साल पुराना है। मृतक नारायण यादव और आरोपी के पिता (जो नारायण के भाई हैं) के बीच मकान बनाने को लेकर जमीन का मामला पहले थाने और फिर कोर्ट तक पहुंच चुका था। उसी रंजिश का नतीजा यह हत्या बताई जा रही है।

पढ़ें   देर रात तक चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक : मुख्यमंत्री निवास में देर रात चली बैठक में नहीं बन पाई सहमति, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 सितंबर को, 18 के बाद आएगी पहली लिस्ट

घटना का वीडियो भी आया सामने

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने केवल एक ही वार किया था, जो जानलेवा साबित हुआ। घटना का लाइव वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन रोते-बिलखते नजर आए।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed