7 Mar 2026, Sat

19 से 29 जनवरी तक बलौदाबाजार में हनुमत महायज्ञ: कलश यात्रा से शुरुआत, हर शाम भजन-कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रमोद कुमार

बलौदाबाजार, 17 जनवरी 2026

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कृपा से विश्व कल्याण और धर्म रक्षा के उद्देश्य से बलौदाबाजार में हनुमत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ 19 से 29 जनवरी 2026 तक दशहरा मैदान स्थित यज्ञ परिसर में संपन्न होगा। आयोजन धर्म रक्षार्थ यज्ञ एवं जन सेवा समिति द्वारा समस्त नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के धर्मानुरागियों को आमंत्रित किया गया है।

महायज्ञ का शुभारंभ माघ शुक्ल 01, सोमवार 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा में भगवान राम की झांकी के साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक दीपक केशरवानी (भाटापारा) मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। उसी दिन शाम 5 बजे कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा यज्ञ परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जाएगा, जिसे धार्मिक अनुष्ठानों के उपयोग हेतु समर्पित किया जाएगा।

यज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8 से 12 बजे तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं, शाम 6 से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है—

  • 19 जनवरी: दोपहर 1 बजे कलश यात्रा एवं चलित भजन; संध्या महाआरती के बाद प्रसाद वितरण
  • 20 जनवरी: संगीतमय सुंदरकांड पाठ (समिति, रावन)
  • 21 जनवरी: अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति—हरे राम हरे कृष्ण नृत्य-संगीत (श्रीलंका), प्रस्तोता डॉ. अंजली मिश्रा
  • 22 जनवरी: “वनवासी राम” नाट्य प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ गौरव डॉ. ललित ठाकुर (पद्मभूषण)
  • 23 जनवरी: भजन संध्या—दीपक केशरवानी
  • 24 जनवरी: सांस्कृतिक कार्यक्रम “धरोहर”—राजनांदगांव (संगीत संध्या)
  • 25 जनवरी: संगीतमय सुंदरकांड पाठ—पंचमुखी हनुमान समिति, भाटापारा
  • 26 जनवरी: भजन संध्या—सरगम म्यूजिकल्स, रायपुर
  • 27–28 जनवरी: हनुमत कथा मानस—पं. प्रमोद शास्त्री (बेमेतरा)
  • 29 जनवरी: अंतिम दिवस—पूर्णाहुति, संगीतमय कलश विसर्जन (गायक दीपक केशरवानी) एवं महाप्रसादी वितरण
पढ़ें   “भूपेश बघेल माफी मांगो” सोशल मीडिया पर बना देशव्यापी ट्रेंड, उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर टिप्पणी से भड़का जनाक्रोश

आयोजक समिति के अनुसार इस वर्ष के विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.