बिलासपुर | 19 जनवरी 2026

गर्डर डी-लांचिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनें तीन दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में जांजगीर नैला–चांपा सेक्शन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) पर गर्डर डी-लांचिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया गया है। इसी वजह से 23 से 25 जनवरी तक कई मेमू लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी।
इन तीन दिनों में बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर और बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर रूट की मेमू लोकल ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है।
- 23 से 25 जनवरी:
- 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर
- 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर
- 22 से 24 जनवरी:
- 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर
- 23 और 25 जनवरी
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।
(बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन रद्द) - 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी।
(झारसुगुड़ा–बिलासपुर सेक्शन रद्द)
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त होगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते 6 पैसेंजर ट्रेनें 2 दिनों के लिए रद्द की गई थीं। लगातार हो रहे मेंटेनेंस कार्यों से रेल यात्रियों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।



