मुंबई |19 जनवरी 2026

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ के सेट पर 13 साल की संजना सांघी इम्तियाज़ अली को सुनते ही जैसे ट्रांस में चली जाती थीं। यह खुलासा खुद संजना ने एक स्पेशल फैन मीट के दौरान किया, जहां इम्तियाज़ अली भी मौजूद थे।
संजना ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा,
“मैं तब सिर्फ 13 साल की थी। इम्तियाज़ सर जब सीन समझाते थे, तो सच में मुझे हिप्नोटाइज़ जैसा महसूस होता था।”
उन्होंने बताया कि फिल्म के आखिरी सीन की शूटिंग करोल बाग के एक हॉस्पिटल में हुई थी।
“जॉर्डन और मैं एक कमरे में बैठे थे, जहां ब्लड टेस्ट होते हैं। अचानक इम्तियाज़ सर ने हमें हल्का सा धक्का दिया और कहा – चलो, अब परफॉर्म करो!”
इस मौके पर इम्तियाज़ अली ने भी सेट से जुड़ा एक मज़ेदार किस्सा सुनाया।
उन्होंने कहा,
“मैं संजना को सीन समझा रहा था, तभी उसने कहा – नहीं, इसे ऐसे करना चाहिए। रणबीर ने भी उसका सपोर्ट किया। पूरे क्रू के सामने वो पल थोड़ा इंसल्टिंग था,”
यह कहते हुए वे खुद हंस पड़े।
इस फैन मीट में फिल्म के संगीत, इरशाद कामिल की शायरी और रणबीर कपूर के आइकॉनिक किरदार जॉर्डन पर भी चर्चा हुई।
रॉकस्टार आज भी एक ऐसी फिल्म मानी जाती है, जो पीढ़ियों को आपस में जोड़ती है।
संजना के लिए रॉकस्टार सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
यहीं से शुरू हुआ वह सफर, जिसने उन्हें फिल्मों की दुनिया तक पहुंचाया।
आज संजना सांघी सिर्फ ‘दिल बेचारा’ की भावुक किज़ी बासु तक सीमित नहीं हैं।
वे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की ग्लोबल यूथ एडवोकेट भी हैं और यूथ-लेड डेवलपमेंट व इन्क्लूज़न को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठा रही हैं।
फिलहाल संजना अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उत्साहित हैं।
13 साल की नन्हीं कलाकार से लेकर ग्लोबल मंचों पर अपनी आवाज़ रखने वाली युवा आर्टिस्ट तक – संजना सांघी का सफर वाकई एक पूरा घेरा बनाता नजर आता है।





