8 Mar 2026, Sun

बिलासपुर स्पा संचालक से वसूली मामला: गृहमंत्री विजय शर्मा ने एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल को तत्काल सस्पेंड किया, स्टिंग वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर होगी गंभीर जांच

प्रमोद कुमार

रायपुर, 21 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। बिलासपुर में स्पा संचालक से कथित वसूली के आरोप में गृहमंत्री विजय शर्मा ने एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस तरह के गंभीर आरोपों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

क्या है पूरा मामला?
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा एंड वेलनेस सेंटर के संचालक ने पूर्व एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल पर डराने-धमकाने और पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्पा संचालक ने अपनी शिकायत में स्टिंग वीडियो और व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला को सौंपते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

IG ने दिए तत्काल जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने तुरंत जांच के आदेश दिए और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया।

मानसिक प्रताड़ना का आरोप
शिकायतकर्ता का दावा है कि लगातार दबाव और धमकियों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था, जिसके बाद उसने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का फैसला लिया।

आज कार्रवाई, सस्पेंशन का आदेश जारी
मामले की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Share
पढ़ें   JOB ALERT : कोल इंडिया में 1050 पदों पर होगी भर्तियां, खनन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्यूनिकेशन में इंजीनियर युवाओं के लिए मौका, 80 हजार रुपए तक रहेगी सैलरी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed