प्रमोद कुमार
रायपुर, 22 जनवरी 2026

माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 22 जनवरी 2026 (गुरुवार) का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। सुबह मुख्यमंत्री निवास से निकलकर वे शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस, मंत्रालय और विभिन्न शासकीय बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को राजधानी रायपुर में आयोजित एक अहम कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे स्पीकर हाउस, ए-1, शंकर नगर पहुंचेंगे, जहां 11:30 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद 11:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचकर मुख्यमंत्री दो महत्वपूर्ण विभागीय बैठकों में शामिल होंगे।
12:30 बजे से 2:30 बजे तक खनिज साधन विभाग की बैठक तथा
2:30 बजे से 4:30 बजे तक जल संसाधन विभाग की बैठक आयोजित की जाएगी।
इसके उपरांत 4:30 बजे से 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्य किया जाएगा।
शाम को 5:25 बजे मुख्यमंत्री होटल बेबीलॉन कैपीटल, रायपुर पहुंचेंगे, जहां 5:30 बजे से 6:30 बजे तक “EMERGING CHHATTISGARH” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य के विकास और भविष्य की दिशा को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 6:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। रात्रि में 8:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 8:30 बजे रामाग्रीन बॉन्क्यूट हॉल, सेरीखेड़ी पहुंचेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा।
अंततः 9:15 बजे मुख्यमंत्री पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे।
पूरे दिन के कार्यक्रम में प्रशासनिक, विकासात्मक और निवेश से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री की सक्रिय भूमिका देखने को मिलेगी।





