प्रमोद कुमार
रायपुर, 22 जनवरी 2026/ 23 से 25 जनवरी तक अटल नगर, नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-प्रदेश के 120 से अधिक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, कवि, लेखक, विचारक और बुद्धिजीवी भाग लेंगे।
अब तक 10 हजार से ज्यादा साहित्य प्रेमी पंजीकरण करा चुके हैं, वहीं शेष लोग आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

23 जनवरी को राज्यसभा उपसभापति हरिवंश के मुख्य आतिथ्य में उत्सव का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि अरुण साव और विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री), प्रो. कुमुद शर्मा और अभिनेता-रंगकर्मी मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उद्घाटन दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शाम 7 बजे पद्मश्री से सम्मानित मनोज जोशी द्वारा चर्चित नाटक ‘चाणक्य’ का मंचन किया जाएगा। नाटक समकालीन समाज, राजनीति और समाधान की दृष्टि से दर्शकों को गहन अनुभव कराएगा।
उत्सव के दौरान कुल 42 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें समकालीन साहित्य, समाज, संस्कृति, राजनीति, शिक्षा, मीडिया और डिजिटल युग से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
प्रमुख साहित्यकारों में शिखा वार्ष्णेय, कमलेश कमल, गोपाल कमल और नवगीत के शिखर पुरुष बुद्धिनाथ मिश्र शामिल रहेंगे।
सत्रों में विकास दवे, अजय के. पांडे (यू आर माई बेस्ट वाइफ के लेखक), इंदिरा दांगी, सोनाली मिश्र, जयश्री रॉय, कायनात काज़ी और अनिल पांडेय अपनी भागीदारी निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ी भाषा, कविता और लोकसंस्कृति पर विशेष सत्र रखे गए हैं।
इनमें रामेश्वर वैष्णव, रामेश्वर शर्मा, मीर अली मीर, शशि सुरेंद्र दुबे के साथ
लोकगीत सत्र में पी.सी. लाल यादव, शकुंतला तरार, बिहारीलाल साहू और विनय कुमार पाठक प्रस्तुति देंगे।
मुख्य साहित्यिक मंडप का नाम ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्व. विनोद कुमार शुक्ल के नाम पर रखा गया है।
अन्य मंडप श्यामलाल चतुर्वेदी, लाला जगदलपुरी और अनिरुद्ध नीरव के नाम पर होंगे।
24 जनवरी को भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष काव्य-पाठ होगा।
इसमें बुद्धिनाथ मिश्र, अजय सहाब, अमन अक्षर, अंशु जोशी, त्रिलोकचंद्र महावर, हर्षराज हर्ष, अजय पाठक और राहुल अवस्थी काव्य प्रस्तुत करेंगे।
उत्सव में सुधांशु त्रिवेदी, प्रभात कुमार और जे. नंदकुमार जैसे राष्ट्रीय चिंतक संवाद करेंगे।
शिक्षा जगत से प्रो. कुमुद शर्मा, मुकुल कानिटकर, भारत भास्कर, संजय द्विवेदी, गुरु प्रकाश पासवान और अंशु जोशी विचार साझा करेंगे।
पत्रकारिता, सिनेमा, टेलीविजन और डिजिटल युग पर विशेष सत्र आयोजित होंगे।
इनमें अनुराग बसु, मनोज वर्मा, रुबिका लियाकत और हर्षवर्धन त्रिपाठी शामिल होंगे।
24 जनवरी को ‘डिजिटल युग के लेखक और पाठक’ तथा ‘उपनिषद से AI तक: साहित्य की यात्रा’ जैसे विषयों पर गहन विमर्श होगा।
👉 रायपुर साहित्य उत्सव 2026 न केवल साहित्य, बल्कि विचार, संवाद और संस्कृति का सबसे बड़ा मंच बनने जा रहा है।





