प्रमोद कुमार
रायपुर, 24 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को प्रदेश के कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन नवा रायपुर से लेकर जशपुर जिले तक विकास, संस्कृति और जनहित से जुड़े आयोजनों से भरा रहेगा।

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 11:25 बजे माना तूता, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्रायबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर परियोजना का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11:25 बजे से 12:35 बजे तक चलेगा।
दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर पहुंचेंगे, जहां राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत सम्मान समारोह में शामिल होकर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
3:20 बजे हाईस्कूल ग्राउंड, नगर पंचायत कोतबा में आगमन के बाद 3:20 से 4:20 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ग्राम बगिया पहुंचेंगे और 4:40 बजे निज निवास ग्राम बगिया आगमन के साथ कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को नवा रायपुर और जशपुर अंचल में विकास की नई गति देने वाला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





