प्रमोद कुमार
नई दिल्ली/रायपुर, 25 जनवरी 2026

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मिलने वाले तीन श्रेणी के पदकों की घोषणा रविवार को कर दी है। इन पदकों में पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

*गणतंत्र दिवस–2026: देशभर के 982 सुरक्षा कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक, छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी भी सम्मानित*
नई दिल्ली/रायपुर | 25 जनवरी 2026
गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
घोषित पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल–GM), 101 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) तथा 756 सराहनीय सेवा पदक (MSM) शामिल हैं। वीरता पदक उन कर्मियों को प्रदान किए जाते हैं जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर नागरिकों की सुरक्षा, अपराध की रोकथाम अथवा संकट की घड़ी में अद्वितीय साहस का परिचय दिया। वहीं, सेवा पदक लंबे समय तक ईमानदारी, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दिए जाते हैं।
वीरता पदक प्राप्त करने वाले कर्मियों में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों तथा अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात जवानों की उल्लेखनीय भागीदारी रही है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM)
• रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, छत्तीसगढ़ पुलिस
सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)
छत्तीसगढ़ पुलिस के निम्नलिखित अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है:
राम गोपाल, महानिरीक्षक
शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक
राजश्री मिश्रा, पुलिस अधीक्षक
निवेदिता पॉल, कमांडेंट
मनीषा ठाकुर रावते, कमांडेंट
तर्केश्वर पटेल, सहायक पुलिस अधीक्षक
उनेज़ा खातून अंसारी, सहायक पुलिस अधीक्षक, जैलाल मरकाम, सहायक कमांडेंट, हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर
इन सम्मानों के माध्यम से देश एवं राज्य की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, जनसेवा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के समर्पण और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई है। छत्तीसगढ़ के सम्मानित पुलिस अधिकारी राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।





