प्रमोद कुमार
रायपुर, 25 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार, 25 जनवरी को जशपुर जिले के कांसाबेल और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह अपने निज निवास ग्राम-बगिया से रवाना होकर कांसाबेल पहुंचेंगे, जहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को बिलासपुर में आयोजित “सार्थक संवाद 2026” और “वंदेभारत कार्यक्रम” में सहभागिता करेंगे।

सुबह 9:30 बजे ग्राम-बगिया स्थित निज निवास से कार द्वारा प्रस्थान करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कांसाबेल पहुंचेंगे। वहां सरस्वती शिशु मंदिर में आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय कांसाबेल में सुबह 11 से 12 बजे तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे।
दोपहर बाद रायपुर वापसी, मुख्यमंत्री निवास में आरक्षित समय रहेगा।
शाम 6 बजे रायपुर से प्रस्थान कर वे बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां पं. देवकी नंदन दीक्षित सभागार में आयोजित “सार्थक संवाद 2026” कार्यक्रम में 7:50 से 8:35 बजे तक शामिल होंगे।
इसके बाद रिव्हर व्यू, बिलासपुर में ‘वंदेभारत कार्यक्रम’ में भाग लेंगे।
रात्रि विश्राम न्यू सर्किट हाउस, बिलासपुर में रहेगा।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क, सभी कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।





