10 Sep 2026, Thu
Breaking

ग्राम मुरा में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया, रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्र ने किया ध्वजारोहण

मुरा, 26 जनवरी 2026

ग्राम मुरा स्थित पंडित लखनलाल मिश्र सेवा परिसर में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस श्री गणेश शंकर मिश्र रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की।

 

 

बताया गया कि श्री गणेश शंकर मिश्र क्षेत्र के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पंडित लखनलाल मिश्र के सुपुत्र हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कार्यों को भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी भूमिका में रहकर राष्ट्र निर्माण में छोटा ही सही लेकिन महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम में विद्यालयीन बच्चों, ग्रामीण जनों, शिक्षकों सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण किया गया।

Share
पढ़ें   कोरबा में बड़ा हादसा: CSEB का राखड़ बांध अचानक फूटा, मरम्मत में लगे JCB ऑपरेटर की मौत; 3 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया

 

 

 

 

 

You Missed