4 Sep 2026, Fri
Breaking

CG में लव जिहाद का मामला : आरोपी मोहम्मद महफूज ने अपने आपको हिंदू बताकर किया हिंदू युवतियों का शोषण, फर्जी आधार कार्ड और फेसबुक अकाउंट बनाकर हिंदू युवतियों को फंसा रहा था जाल में

•मोहम्मद महफूज ने नाम बदलकर आदिवासी युवती को बनाया शिकार

• फर्जी फेसबुक अकाउंट और फर्जी आधार कार्ड बनाकर हिंदू युवतियों को करता था टारगेट

• युवती बोली – हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया

 

 

अंबिकापुर, 27 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ में एक फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से आए लव जिहाद के मामले ने सनसनी फैला दी है । मामले में पीड़ित युवती का आरोप है कि मुस्लिम समाज से आना वाला एक युवक फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका शारीरिक और आर्थिक शोषण करता है । आरोपी युवक का नाम महफूज अहमद है, जो बिहार के पटना का रहने वाला है । लेकिन, वह खुद को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला बताता था । पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक आधार कार्ड भी बरामद किया है, जिसमें उसका नाम स्वराज लिखा है । पुलिस ने पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है ।

आरोपी के पास से जब्त आधार कार्ड

दरअसल, अंबिकापुर के गांधी नगर थाना में एक आदिवासी युवती ने केस दर्ज कराया है । अपनी शिकायत में उसने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी, जिसका फेसबुक अकाउंट तरुण पैकरा नाम से था । दोस्ती के बाद युवक ने उसे अपना नाम स्वराज पैकरा निवासी बिलासपुर बताया था । दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो युवक ने उससे मिलने और शादी करने का प्रस्ताव रखा. जिसके बाद युवती 25 जनवरी को अंबिकापुर पहुंची और एक होटल में उससे मिलने गई ।

पढ़ें   रायपुर में विकास की रफ्तार तेज: वीर सावरकर और माधवराव सप्रे वार्ड में 4.12 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, विधायक राजेश मूणत ने किया शिलान्यास, बोले – "हर गली-मोहल्ला बनेगा स्मार्ट और सुविधाजनक"

कुछ समय साथ बिताने के बाद आरोपी युवक ने युवती से उसका मोबाइल चेक कराने को कहा, जिस पर युवती ने भी उससे यही बात कही । दोनों जब एक-दूसरे का मोबाइल देख रहे थे तब युवती को आरोपी युवक के सोशल मीडिया अकाउंट में अन्य हिंदू युवतियों की फोटो और उनसे की गई चैटिंग मिली । युवती ने उससे इस बारे में पूछताछ की तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और माफी मांगने लगा ।
युवती का कहना है कि इसके बाद उसने युवक से उसे बस स्टैंड छोड़ने के लिए कहा, जब वह बस का समय पता करने के लिए होटल से गया तो युवती ने उसके बैग और अन्य सामानों की तलाशी ली, जिसमें उसे मोहम्मद महफूज नाम का आधार कार्ड मिला । इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने परिचितों को दी, साथ ही गांधी नगर थाना पुलिस को भी सूचना दी । इस बीच आरोपी ने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया । रात आठ बजे जब वह होटल पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया । युवती का आरोप है कि युवक जानबूझकर हिंदू लड़कियों को टारगेट करता है । मामले में यह बात भी सामने आई है कि दो और हिंदू लड़कियों को आरोपी महफूज ने लव जिहाद का शिकार बनाया है ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed