7 Mar 2026, Sat

छत्तीसगढ़ देश में रोज़ाना सबसे ज्यादा पीएम आवास बनाने वाला राज्य बना, गांवों में फिर शुरू होंगे ग्राम सचिवालय, बस्तर की 41 सालों से अधूरी सड़कें भी हुईं पूरी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

प्रमोद कुमार

रायपुर, 30 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां प्रतिदिन सबसे अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने यह दावा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए ग्राम सचिवालयों को फिर से शुरू किया जाएगा, जिससे गांवों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री ने विभाग की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों, नवाचारों और भविष्य की कार्ययोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

पहली कैबिनेट में 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को मंजूरी दी गई, जिसमें वर्षों से लंबित, प्रतीक्षा सूची में शामिल और आवास प्लस योजना के हितग्राही शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “मोर आवास मोर अधिकार के लिए हमने संघर्ष किया था, अब परिणाम सामने हैं।”

👉 3 हजार से अधिक आत्मसमर्पित नक्सली और नक्सल पीड़ित परिवारों को भी आवास दिए गए
👉 विशेष पिछड़ी जनजातियों के 33 हजार से ज्यादा परिवारों को पीएम जनमन के तहत लाभ
👉 नक्सल प्रभावित इलाकों में 9 हजार से अधिक आवास स्वीकृत, 2 हजार पूर्ण

‘डीलर दीदी’ और प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों ने दी रफ्तार

आवास निर्माण में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की बड़ी भूमिका रही।

  • 8 हजार से अधिक डीलर दीदी गांव-गांव बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई कर रही हैं
  • 5 हजार से अधिक राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया गया

अब गांव में ही बैंकिंग सुविधा

सरकार के वादे के अनुरूप गांवों में वित्तीय लेनदेन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
6,195 अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के जरिए अब तक 919 करोड़ रुपए से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हो चुका है।
अब ग्रामीणों को बैंकिंग कामों के लिए शहर नहीं जाना पड़ रहा।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पीएम किसान सम्मान निधि वितरण से लेकर सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह तक कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

यूपीआई से टैक्स वसूली करने वाला देश का पहला ग्राम पंचायत

समर्थ पंचायत पोर्टल के जरिए पंचायत करों का ऑनलाइन संग्रह शुरू किया गया है।
धमतरी जिले की सांकरा ग्राम पंचायत देश की पहली पंचायत बनी, जहां यूपीआई से टैक्स वसूला गया।
इस मॉडल की सराहना केंद्रीय पंचायत मंत्रालय ने की है।

41 अधूरी सड़कें पूरी, 20 साल पुरानी सड़क भी बनी

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में वर्षों से अधूरी 41 सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
👉 सुकमा की ताड़मेटला–तुमड़ीपारा सड़क 8 साल बाद पूरी
👉 दंतेवाड़ा की कटेकल्याण–नडेनार सड़क 20 साल बाद बनी

पीएम जनमन से 807 सड़कें, अब ISRO से होगी निगरानी

  • विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों को जोड़ने के लिए 807 सड़कें बनाई जा रही हैं
  • पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में 2500 किमी से ज्यादा सड़कें बनेंगी
  • ISRO और जियो-इमेजिंग से सड़कों की रियल टाइम मॉनिटरिंग

महिलाओं के लिए 368 महतारी सदन

राज्य में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 368 महतारी सदन बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 137 पूरे हो चुके हैं
इसके साथ ही पंचायत सचिवों को 49.30 करोड़ रुपए एरियर राशि का भुगतान किया गया।

‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम और ‘छत्तीसकला’ ब्रांड

  • हर महीने दूसरे गुरुवार को ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण
  • महिला समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए ‘छत्तीसकला’ ब्रांड
  • बस्तर की महिलाएं अब वनोपज का प्रसंस्करण और मार्केटिंग खुद कर रही हैं

मनरेगा कार्यों में क्यूआर कोड, 4.5 लाख लोगों ने किया स्कैन

राज्य की सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे कोई भी नागरिक मोबाइल से पूरी जानकारी ले सकता है।
अब तक 4.50 लाख से अधिक लोग योजनाओं की जानकारी ले चुके हैं।

पढ़ें   स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में CM विष्णु देव साय का बड़ा निर्देश : एनीमिया, टीबी और मैटरनल हेल्थ पर प्राथमिकता से हो काम, हर ग्रामीण को नजदीक मिले बेहतर इलाज, स्वास्थ्य विभाग के खाली पद पर जल्द होगी भर्ती

‘मोर गांव मोर पानी’ से 2.32 लाख जल संरक्षण कार्य

जल संरक्षण अभियान के तहत
👉 2.32 लाख से अधिक जल संरक्षण कार्य
👉 10 हजार से ज्यादा आजीविका डबरियां
👉 नक्सल प्रभावित इलाकों में 86 कैंप, 494 गांवों को सुविधाएं

प्रेसवार्ता में प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सचिव भीम सिंह, आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक अश्विनी देवांगन, संचालक पंचायत प्रियंका महोबिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed