प्रमोद कुमार
रायपुर | 30 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को नारायणपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा प्रशासनिक, सामाजिक और सुरक्षा गतिविधियों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। राजधानी रायपुर से प्रस्थान के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर, कार और बस के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा नारायणपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री का आगमन 16वीं बटालियन चिपरैल हेलीपेड, नारायणपुर में होगा। यहां से वे कार द्वारा गढ़बेंगाल घोटूल पहुंचेंगे, जहां एक घंटे तक आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
गढ़बेंगाल घोटूल में मुख्यमंत्री आदिवासी संस्कृति और स्थानीय व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे बस द्वारा ग्राम कुरुषनार पहुंचेंगे, जहां ग्रामीणों से संवाद और अन्य गतिविधियां प्रस्तावित हैं।
शाम 4:05 बजे मुख्यमंत्री हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद विश्राम गृह में अल्प विश्राम करेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुरक्षा बलों के साथ रहेगा।
मुख्यमंत्री 6:55 बजे आईटीबीपी बटालियन, जेलबाड़ी गरांजी पहुंचेंगे, जहां वे जवानों से मुलाकात करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
रात 8:05 बजे मुख्यमंत्री विश्राम गृह, नारायणपुर पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा अबूझमाड़ अंचल और नारायणपुर जिले के लिए प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





