7 Mar 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रहेंगे नारायणपुर जिले के दौरे पर…महतारी वंदन योजना की 24वीं किश्त डलेगी महिलाओं के खातों में…DCM अरुण साव रहेंगे धमतरी और कांकेर जिले के दौरे पर…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद कुमार

रायपुर, 30 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नारायणपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे । नारायणपुर जिले के प्रवास के दौरान ग्रामीणों से भेंट कर उनसे बातचीत करेंगे और ITBP के जवानों से भी मुलाकात करेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12:15 को रायपुर से उड़ान भरकर नारायणपुर जिले के हेलीपेड, 16वीं बटालियन चिपरैल पहुंचेंगे और वहां से गढ़बेंगाल घोटूल पहुंचेंगे । फिर इसके बाद बस में सफर कर नारायणपुर जिले के कुरुषनार पहुंचेंगे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगे । देर शाम ITBP जवानों से मुलाकात करेंगे और उनसे बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ उनका हौसला बढ़ाएंगे ।आज रात्रि विश्राम सीएम नारायणपुर में ही करेंगे ।

महतारी वंदन योजना की 24वीं किश्त होगी जारी

/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 जनवरी को नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर बटन दबाकर 68 लाख 47 हजार 355 महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 34 लाख 79 हजार 350 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे। महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ की गई यह योजना अपने सफल दो वर्ष पूर्ण कर चुकी है और प्रदेश की महिलाओं के जीवन में स्थायी आर्थिक संबल का मजबूत आधार बनकर उभरी है।

प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों सुकमा, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माह नवम्बर से अब तक 7,763 महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा और सुशासन के चलते योजनाएं अब दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक भी प्रभावी रूप से पहुँचने लगी हैं।

पढ़ें   अनंत चतुर्दशी कल : गणपति विसर्जन पर भद्रा का साया, यहां जानें बप्पा की विदाई का सही मुहूर्त...

DCM का दौरा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज धमतरी और कांकेर जिले के दौरे पर। रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:30 बजे धमतरी पहुंचकर साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और तेलीनसत्ती महोत्सव में शामिल होंगे । इसके बाद कांकेर पहुंचकर साहू समाज के शपथ ग्रहण में शामिल होने के साथ युवक – युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे ।

रायपुर एवं कोरबा जिले में संशोधित गाइडलाइन दरें आज से लागू

छत्तीसगढ़ राज्य में 20 नवंबर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह निर्देश जारी किए गए थे कि आवश्यकता अनुसार इन नवीन गाइडलाइन दरों में संशोधन के प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजे जा सकते हैं। शासन के निर्देशों के तहत रायपुर एवं कोरबा जिले की जिला मूल्यांकन समितियों से गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर एवं कोरबा जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का विस्तृत परीक्षण किया गया तथा समग्र विचार-विमर्श उपरांत दोनों जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा भेजे गए संशोधन प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित संशोधित गाइडलाइन दरें रायपुर एवं कोरबा जिले में 30 जनवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। आम नागरिकों एवं संबंधित हितधारकों द्वारा नवीन गाइडलाइन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है। राज्य के अन्य जिलों से भी जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा संशोधित गाइडलाइन दरों के प्रस्ताव शीघ्र प्राप्त कर नियमानुसार जारी किए जाएंगे।

पढ़ें   VIDEO ब्रेकिंग : 'मूर्खों जैसी बात न करें रमन सिंह, कोई भी काम हो, केंद्र और राज्य से मिलकर होता है, रमन सिंह के पास फाइल भी नहीं जाता था', बस्तर से लौटे CM भूपेश का किसानों के मामले में BJP पर निशाना, पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों पर बोले...

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed