12 Mar 2026, Thu
Breaking

दिल्ली की मॉडल यूथ ग्राम सभा में छत्तीसगढ़ का डंका : कोसमबुड़ा एकलव्य विद्यालय को प्रथम पुरस्कार, CM विष्णु देव साय सहित डिप्टी CM विजय शर्मा और मंत्री रामविचार नेताम ने दी बधाई

प्रमोद कुमार

रायपुर, 30 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है। गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा की टीम ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर के 800 से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की।

इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजेता विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं की क्षमता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।

राष्ट्रीय विजेता दल से उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने सौजन्य मुलाकात कर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और युवाओं को ग्राम स्वशासन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, ग्रामीण समस्याओं की पहचान और उनके व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत कर उत्कृष्ट समझ का परिचय दिया।

आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने इस उपलब्धि को जनजातीय अंचलों में शिक्षा के सशक्तिकरण का सकारात्मक परिणाम बताया। वहीं आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने इसे भविष्य के जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक बताया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा मॉक ग्राम सभा सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास, स्थानीय समस्याओं और निर्णय-प्रक्रिया पर गहन चर्चा की गई। प्रभावी प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ के चलते एकलव्य विद्यालय, कोसमबुड़ा की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विजेता दल को प्रशस्ति पत्र के साथ संस्थान विकास हेतु 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

पढ़ें   विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को राज्य स्तरीय ‘श्रमिक सम्मेलन‘ का होगा आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से करेंगे वितरण, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडप मे होगा कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एवं संचालक पंचायत विभाग प्रियंका महोबिया ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलाकांत यादव और सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed