रायपुर, 31 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 से 8 फरवरी तक देशभर के बड़े रंगकर्मी की कला के जौहर देखने को मिलने वाला है । रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में होने वाले इस आयोजन को लेकर संयोजक गरिमा दिवाकर ने बताया कि ऐसा आयोजन पहली बार रायपुर में हो रहा है, जिसमें निःशुल्क पूरी तरह से फ्री है । गरिमा दिवाकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए यह बेहतर कार्यक्रम है, जिसमें देश के बड़े रंगकर्मियों से उनको सीखने को मिलेगा ।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा यह आयोजन भारत रंग महोत्सव किया जा रहा है ।
यह आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 25वें भारत रंग महोत्सव तथा छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर हो रहा है।
गरिमा दिवाकर ने कहा की भारतीय रंगमंच केवल मंच पर घटने वाली कला नहीं, बल्कि यह हमारी सामाजिक स्मृति, लोकसंस्कृति, संघर्ष और संवेदन का जीवंत दस्तावेज है। इसी जीवंत परंपरा को राष्ट्रीय स्वरूप देने वाला भारत रंग महोत्सव (BRM) भारतीय रंगमंच का सबसे प्रतिष्ठित और गौरवशाली मंच है।
गरिमा दिवाकर ने बताया कि यह गौरवपूर्ण महोत्सव रायपुर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसका संयोजन प्रसिद्ध लोकगायिका एवं रंगक गरिमा दिवाकर द्वारा किया जा रहा है।
नाट्य प्रस्तुतियाँ
महोत्सव के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों से चयनित श्रेष्ठ नाट्य प्रस्तुतियाँ मंचित की जाएँगी-
03 फरवरी 2026
पारो
लेखकः विवेक कुमार (बाबा नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित)
निर्देशकः शारदा सिंह
संस्थाः प्रस्तुति, पटना (बिहार)
04 फरवरी 2026
शास्ति
लेखकः बीरु मुखोपाध्याय
निर्देशकः विधान चंद्र हालदार
संस्थाः गोबरडांगा रंगभूमि, पश्चिम बंगाल
05 फरवरी 2026
फिर आषाढ़ का एक दिन
लेखक: मोहन राकेश
निर्देशकः तनूज
संस्थाः द राइजिंग सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, भोपाल
06 फरवरी 2026
सीढ़ी दर सीढ़ी उर्फ़ तुक्के पे तुक्का
लेखकः राजेश जोशी
निर्देशकः बंसी कौल
संस्थाः रंग विदूषक, भोपाल
07 फरवरी 2026
को जानी कहाँ ?
लेखकः दुर्गेश सोनी
निर्देशकः अन्नपूर्णा सोनी
संस्थाः दर्पण रंग समिति, कटनी
08 फरवरी 2026 (विशेष प्रस्तुति समापन समारोह)
बिरसा
(भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में)
निर्देशक : गरिमा दिवाकर
संस्था : अंजोर लोक कला मंच. रायपुर
गरिमा दिवाकर ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन समारोह 3 फरवरी 2026 को आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक देवेन्द्र राज अंकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
छह दिवसीय इस महोत्सव के दौरान नाट्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ चर्चाएँ, परिचर्चाएँ, गोष्ठियों एवं संगोष्ठियों भी आयोजित की जाएँगी। इन सत्रों में राजकमल नायक, संजय उपाध्याय, जयंत देशमुख, अशोक मिश्रा, योगेन्द्र चौबे सहित देश के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं रंगचिंतक भाग लेंगे।
भारत रंग महोत्सव 2026 रायपुर न केवल दर्शकों को देश की विविध रंग परंपराओं से रू-बरु कराएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक एवं रंग संस्कृति को राष्ट्रीय मंच भी प्रदान करेगा।





