रायपुर, 31 जनवरी 2026
सनातन धर्म में सिद्धि और उपासना का स्थान उत्कृष्ट है। राज्य की परती को अनेक संतों ने अपने चरणार्विन्दों से पावन किया है। ऐसा ही एक विशिष्ट अवसर रायपुर को प्राप्त हो रहा है, जब देवराहा बाबा के शिष्य, धर्म एवं अध्यात्म के महायोगी श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव अपनी लम्बी भूगर्भ तपस्या पूर्ण कर सिद्धि शक्ति का महाआशीर्वाद कार्यक्रम में अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने रायपुर पधारे है। कार्यक्रम का आयोजन विश्व धर्म घेतना मंच, रायपुर द्वारा सर्वसमाज के सहयोग से किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के इस आगमन पर उन्हें राज्य अतिथि के रूप में विशिष्ट आदर प्रदान किया है। आयोजक मंडल, सर्वसमाज के प्रतिनिधियों, राम मंदिर ट्रस्ट, रायपुर सेवा भारती, वालंटियर्स आदि द्वारा कार्यक्रम की पूर्ण जोश से तैयारिया की जा रही हैं।
सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व की प्रतिबिंब श्री सिद्धेश्वर गुरुदेव न केवल सांसारिक शिक्षा में पारंगत हैं. अमितु आध्यात्म के क्षेत्र में वेदों पुराणों, उपनिषदो, आगम सहित अनेक धर्मग्रन्थों का ज्ञान प्राप्त किया। अपनी कठिन साधना से अष्ट सिद्धि एवं न्य निधि को प्राप्त किया है, जिसका उपयोग गुरुबर जन-कल्याण हेतु कर रहे हैं। शांति और अहिंसा के अग्रदूत श्री सिद्धेश्वर गुरुदेव देश विदेश में घूम-घूम कर ऐसे समाज, राष्ट्र का निर्माण में संलग्न हैं जहाँ किसी प्रकार का जातिवाद, सम्प्रदायवाद नहीं, बल्कि सिर्फ मानवता है। सिद्धगुरुवर का मानना है कि पक्ष और पंथ का धर्म से कोई प्रयोजन नहीं है। सद्गुरू पंथ नहीं पथ दिया करते हैं आध्यात्म के आकाश में उड़ने की कला सिखाते हैं. स्वधर्म व परधर्म के द्वारा परिवार से परमात्मा तक की यात्रा करवाते हैं ताकि हमारा जीवन अर्थपूर्ण बने, उदाहरण स्वरूप बने ।
आयोजकों ने बताया कि सिद्धगुरुवर के आभामंडल में आने मात्र से ही जीवन की दशा एवं दिशा दोनों बदल जाते हैं। गुरुदेव का दिव्य आशीर्वाद एवं आशीर्वचन कार्यक्रम रविवार, फरवरी 2026, सायकाल 04:30 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर में आयोजित होगा, जहा भक्त जनों को आयोजक मंडल की ओर से गुरुदेव द्वारा अभिमंत्रित रूद्राक्ष और कलावा प्रदान किया जायेगा। सभी आगंतुक दर्शनार्थियों का प्रवेश निशुल्क है साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी को लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विष्णुदेय साय, मुख्यमत्री छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि डॉ. रमन सिह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में रमेश बैस पूर्व राज्यपाल, महाराष्ट्र रहेंगे। मीनल चौबे, महापौर, नगर निगम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ आयोजक मंडल ने इस दुर्लभ अवसर पर जनसामान्य से पूरे परिवार व मित्रों सहित पधारने का आग्रह किया है। आयोजक मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों को मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम में अधिकाधिक सख्या में पहुंचकर गुरुदेव द्वारा सिद्धित कलावा व अभिमंत्रित रुद्राक्ष एवं श्री सिद्धेश्वर ब्रहार्षि गुरुदेव के दर्शन लाभ, आशीर्वचन का दुर्लभ अवसर प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है ।





