11 Mar 2026, Wed
Breaking

बस्तर में तीन दिन तक रहेगा राष्ट्रीय फोकस: राष्ट्रपति करेंगी बस्तर पण्डुम का उद्घाटन, अमित शाह नक्सलवाद पर लेंगे हाईलेवल बैठक

प्रमोद कुमार

रायपुर, 01 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के लिए फरवरी का पहला हफ्ता खास होने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान सांस्कृतिक उत्सव से लेकर नक्सलवाद के खिलाफ रणनीतिक बैठकों तक कई अहम कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

7 फरवरी को बस्तर पण्डुम का भव्य उद्घाटन
बस्तर की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को समर्पित बस्तर पण्डुम का उद्घाटन 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। यह आयोजन बस्तर की लोककला, नृत्य, संगीत और पारंपरिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मंच बनेगा।

9 फरवरी को समापन, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तर पण्डुम का समापन 9 फरवरी को होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। समापन समारोह को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

8 फरवरी को नक्सलवाद पर हाई-लेवल मीटिंग
अपने दौरे के दौरान 8 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह नक्सलवाद पर एक अहम समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर नई रणनीति पर मंथन होगा। इसके साथ ही डीजी कॉन्फ्रेंस के दौरान तय किए गए रोडमैप की भी गहन समीक्षा की जाएगी।

सुरक्षा और विकास दोनों पर फोकस
राष्ट्रपति और गृह मंत्री का यह दौरा बस्तर में सांस्कृतिक सम्मान, विकास और सुरक्षा—तीनों मोर्चों पर केंद्र सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। माना जा रहा है कि इस दौरे से बस्तर में शांति स्थापना और विकास की दिशा में नए संदेश और ठोस फैसले सामने आएंगे।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : छत्तीसगढ़ के दो जिलों में सीएम विष्णुदेव साय का सघन दौरा, दामाखेड़ा में संत समागम (माघ मेला) और सिरपुर महोत्सव 2026 में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed