12 Mar 2026, Thu
Breaking

सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ: CM साय बोले— इंटरनेशनल टूरिज्म हब बनेगा सिरपुर, 200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

प्रमोद कुमार

रायपुर, 01 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके तहत आधुनिक सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूरिस्ट कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने की।

CM साय ने कहा कि सिरपुर छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान है। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस गौरवशाली विरासत से जुड़ सकें। माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि महानदी तट पर स्थित गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है।

200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले को लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई है, जिससे सड़क, पुल, पेयजल, पर्यटन और अधोसंरचना के क्षेत्र में तेजी आएगी।

विदेशी बौद्ध विचारकों की मौजूदगी

मलेशिया, कोरिया और जापान से आए बौद्ध विचारकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरपुर में सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृति का अद्भुत संगम है। सरकार सिरपुर को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि देश-दुनिया में इसकी पहचान बने।

सिरपुर बैराज को जल्द मिलेगी मंजूरी

अंचल के विकास के लिए सिरपुर बैराज की स्वीकृति जल्द दी जाएगी। साथ ही सिकासेर जलाशय से कोडार जलाशय तक पानी लाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा मिलेगी।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : आज नवा रायपुर में इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें पूरा शेड्यूल...

सिरपुर महोत्सव बना जिले की पहचान — दयाल दास बघेल

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि सिरपुर महोत्सव जिले की विशिष्ट पहचान बन चुका है। इससे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है, पर्यटन बढ़ रहा है और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

सांस्कृतिक संगम की धरती है सिरपुर — योगेश्वर सिन्हा

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सिरपुर वह भूमि है जहां धर्म, कला और ज्ञान का ऐतिहासिक संगम हुआ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़क, बिजली, जल और पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है।

इस अवसर पर बसना विधायक संपत अग्रवाल, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, कलेक्टर विनय लंगेह, एसपी प्रभात कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed