9 Mar 2026, Mon
Breaking

घर वालों की प्रताड़ना से टूट गया निगमकर्मी: धमधा नाका ओवरब्रिज से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, 20 फीट नीचे गिरने से पैर टूटा; बोला- ‘मेंटल कहकर चिढ़ाते थे, मारने की धमकी देते थे’

दुर्ग, 04 फ़रवरी 2026। भिलाई नगर निगम का एक कर्मचारी पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने धमधा नाका ओवरब्रिज पहुंच गया। युवक काफी देर तक ब्रिज पर भटकता रहा और अचानक नीचे रेल पटरी पर कूद गया। करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई, लेकिन पैर गंभीर रूप से टूट गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जब आत्महत्या की वजह पूछी तो युवक फूट-फूटकर रो पड़ा। उसने बताया कि घरवाले उसे बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, ‘मेंटल’ कहकर चिढ़ाते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे। इसी तनाव के चलते वह आत्महत्या करने पहुंचा था।

घायल युवक की पहचान भानुप्रताप देशमुख (30), पिता कमलेश देशमुख, निवासी जेवर सिरसा, वार्ड नंबर 13 के रूप में हुई है। वह भिलाई नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।

भानुप्रताप ने बताया कि उसके मामा के लड़के उसे डराने-धमकाने के लिए लोगों को भेजते थे और झूठा आरोप लगाते थे कि उसके पास गन है, जबकि उसके पास सिर्फ चिड़िया भगाने वाला उपकरण था। लगातार मिल रही प्रताड़ना से वह पूरी तरह टूट चुका था।

घटना की सूचना पर जीआरपी दुर्ग मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share
पढ़ें   सौम्या चौरसिया की जमानत अर्जी खारिज: कोल स्कैम और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद हैं सीएम सचिवालय की पूर्व उप सचिव

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed