प्रमोद कुमार
रायपुर/जशपुर | 5 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जशपुर और रायपुर में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत जशपुर जिले के बगिया स्थित निज निवास से होगी, जहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए कुनकुरी और मयाली पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे ग्राम खंडसा (मयाली) में “मयाली-बगीचा विकास परियोजना” का भूमिपूजन करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जशपुर लौटेंगे, जहां वे कुछ समय सर्किट हाउस में आरक्षित रहेंगे। इसके बाद शाम को वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब स्थित मधुकर खेर स्मृति में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
- 11:40 बजे – निज निवास बगिया से प्रस्थान
- 12:00 बजे – मयाली खेल मैदान हेलीपेड आगमन
- 01:15 बजे – मयाली-बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन
- 01:50 बजे – सर्किट हाउस जशपुर आगमन
- 05:15 बजे – पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर आगमन
- 06:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास में बैठक
- 07:30 बजे – रायपुर प्रेस क्लब आगमन
- 07:30 बजे – पदभार ग्रहण समारोह
- 08:50 बजे – मुख्यमंत्री निवास वापसी





