प्रमोद कुमार
रायपुर, 05 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के और रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 10 मिनट में ‘मयाली – बगीचा विकास परियोजना’ का शुभारंभ करेंगे । उसके बाद हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर रायपुर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे । सीएम विष्णुदेव साय शाम को प्रेस क्लब, रायपुर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ।
उपमुख्यमंत्री का दौरा
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर और मुंगेली जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे सिम्स ऑडिटोरियम , सिम्स परिसर बिलासपुर के छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे । इसके बाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे । उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले के लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे । बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर अपने शासकीय निवास लौट आएंगे ।
श्याम बिहारी रखेंगे अपने विभाग के कार्यों का लेखा – जोखा
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर अपने विभाग द्वारा किए गए कार्यों का लेखा – जोखा रखेंगे । श्याम बिहारी जायसवाल की प्रेसवार्ता दोपहर 12:30 बजे संवाद भवन के ऑडिटोरियम में होगी । इस दौरान विभाग के सचिव और CGMSC के चेयरमैन भी मौजूद रहेंगे ।
बीजेपी कार्यालय में मंत्री लखनलाल देवांगन सुनेंगे समस्याएं
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन आज बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे । दरअसल, बीजेपी कार्यालय में सहयोग केंद्र बनाया गया है, जिसमें अलग – अलग दिनों में अलग – अलग मंत्री कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं ।
PCC की सह प्रभारी का दौरा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सह प्रभारी जरीता लेतफलांग आज सक्ती जिले के प्रवास पर रहेंगी । सक्ती जिले में ‘मनरेगा बचाव आंदोलन’ में शामिल होंगी और वहां से रायगढ़ पहुंचकर वहीं रात्रि विश्राम करेंगी ।





