24 Jul 2026, Fri
Breaking

DSP कल्पना वर्मा निलंबित : अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में निलंबित, अवैध रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त करने का आरोप

रायपुर, 05 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है । कल्पना वर्मा पर पद में रहते हुए गलत तरीके से लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरुपयोग करना और अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था, इस विषय पर जांच हुई और अब कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में कल्पना वर्मा पुलिस मुख्यालय नवा, रायपुर में अटैच रहेगी ।

 

 

डीएसपी कल्पना वर्मा पर 2.5 करोड़ की वसूली का आरोप

जानकारों के अनुसार, खुफिया जानकारी का इस तरह लीक होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बताया जा रहा है कि इस पहलू को लेकर उच्च स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसे गोपनीय रखा गया।

कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की।

आरोपों में करीब 2 करोड़ नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल हैं। कारोबारी का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई।

माओवाद से जुड़ी खुफिया जानकारी लीक करने का दावा

मामले में डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप भी लगे हैं, जिसकी अलग से जांच की मांग की जा रही है। वहीं, डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और साजिश करार दिया था ।

पढ़ें   कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बुजुर्ग की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed