7 Mar 2026, Sat

CG के कवर्धा में सेक्स रैकेट का खुलासा: मकान में चल रहा था देह व्यापार, नाबालिग छात्रा सहित कई कपल्स हिरासत में

कवर्धा, 06 फ़रवरी 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शहर से सटे मजगांव रोड स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के अवैध धंधे का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए।

पुलिस को इस मकान को लेकर स्थानीय लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मोहल्लेवासियों का कहना था कि यहां आए दिन बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और उत्तेजक दवाइयां बरामद की गईं। जांच के दौरान सबसे गंभीर तथ्य यह सामने आया कि मकान में एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी मौजूद थी, जो स्कूल यूनिफॉर्म में पाई गई। इसके बाद मामला और संवेदनशील हो गया।

पुलिस ने मकान मालिक समेत मौके पर मिले सभी संदिग्ध कपल्स को हिरासत में ले लिया है। एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


Share
पढ़ें   खनन क्षेत्रों में पारदर्शिता और विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल देश भर में बना उदाहरण, डीएमएफ पोर्टल में 90% डेटा अपलोड पर केंद्र सरकार ने किया सम्मानित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.