7 Mar 2026, Sat
Breaking

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में खुला ‘सहयोग केंद्र’: मंत्री सुन रहे आम लोगों की समस्याएं, मौके पर हो रहा समाधान, तय कार्यक्रम के तहत पहुंच रहे कैबिनेट मंत्री

प्रमोद कुमार

रायपुर, 08 फ़रवरी 2026


भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र इन दिनों आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। यहां लगातार प्रदेश सरकार के मंत्री पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

सहयोग केंद्र में व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मौके पर मौजूद मंत्री संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश देकर आवेदनों का निपटारा कर रहे हैं। इससे न सिर्फ कार्यकर्ताओं में बल्कि आम नागरिकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

समस्याओं के समाधान से बढ़ा भरोसा

सहयोग केंद्र के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद की दूरी कम हुई है। लोगों का कहना है कि यहां उनकी बात सीधे सुनी जा रही है और समाधान भी तेजी से मिल रहा है, जिससे सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही साफ झलकती है।

सहयोग केंद्र में मंत्रियों का निर्धारित कार्यक्रम

  • 9 फरवरी को कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मौजूद रहेंगे।
  • 10 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव साथ रहेंगे।
  • 11 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहयोग केंद्र पहुंचेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहेंगे।
  • 12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी आमजनों से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन मौजूद रहेंगे।
  • 13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केंद्र में लोगों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती उनके साथ रहेंगे।
पढ़ें   CM विष्णु देव साय आज लेंगे गृह विभाग की महत्वपूर्ण बैठक: कई जिलों के एसपी के तबादले की तैयारी, सूरजपुर हत्याकांड के बाद वहां के पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण की अटकलें तेज, राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने अधिकारियों को मिल सकता है बड़ा जिला..

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा शुरू किया गया यह सहयोग केंद्र शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है, जहां जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता बनता नजर आ रहा है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed