7 Mar 2026, Sat

CG में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 6,412 जोड़े एक साथ रचाएंगे विवाह, रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देंगे आशीर्वाद; कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की भी शुरुआत

प्रमोद कुमार

रायपुर, 10फरवरी 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कल 10 फरवरी को प्रदेशभर में 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

इस अवसर पर “कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” का भी शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 6 माह से 52 माह आयु वर्ग के 40 हजार कुपोषित बच्चों को कवर किया जाएगा। अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से होगी, जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले शामिल हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में प्रातः 11 बजे से 1,316 जोड़ों का विवाह विभिन्न धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में सहायता राशि दी जाएगी, वहीं 15 हजार रुपये की राशि उपहार सामग्री और विवाह आयोजन पर खर्च की जाएगी।

बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे, जबकि अन्य जिलों में जिला मुख्यालयों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संबंधित प्रभारी मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह का विवरण इस प्रकार है—
हिंदू रीति से 6,281, मुस्लिम रीति से 3, ईसाई रीति से 113, बौद्ध रीति से 5 तथा बैगा समुदाय के 10 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग-भिलाई दौरे पर : चंडी मंदिर में दर्शन, भूमिपूजन, समर्पण समारोह सहित विभागीय बैठक और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान कर रही है।
यह वृहद आयोजन सामाजिक समानता, समरसता और जनकल्याणकारी शासन के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed