प्रमोद कुमार
रायपुर, 10 फ़रवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रायपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तक व्यस्त कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान वे मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह और अरपा महोत्सव-2026 जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे साईस कॉलेज मैदान रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे 12:00 बजे से 1:50 बजे तक “मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद 1:50 बजे साईस कॉलेज मैदान से प्रस्थान कर 1:55 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां से 2:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पेंड्रा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का 2:45 बजे मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड पेंड्रा (जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) आगमन होगा। इसके पश्चात 3:05 बजे से 4:38 बजे तक “अरपा महोत्सव-2026” कार्यक्रम में वे शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 4:38 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 5:00 बजे नेवसा एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित समय बिताएंगे।
5:40 बजे जिला चिकित्सालय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही आगमन के बाद 6:20 बजे मंगली बाजार, गौरेला पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगे।
दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री 6:55 बजे सर्किट हाउस, गौरेला पहुंचेंगे, जहां आरक्षित कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम रहेगा।
मुख्यमंत्री का यह दौरा सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





