14 Jun 2025, Sat 9:35:03 AM
Breaking

श्री सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा: मजदूर की मौत, लापरवाही के आरोप, 50 लाख मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर बवाल

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 27 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के खपराडीह, भाटापारा बलौदा बाजार स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। मृतक मजदूर की पहचान अशोक सिंह (33 वर्ष), पिता गुलाब सिंह के रूप में हुई है। अशोक मध्य प्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट के तहत काम करते हुए यह हादसा हुआ। बीती रात अशोक अचानक लापता हो गया था। आज सुबह उसकी लाश फैक्ट्री के सेलो में पाई गई।

मजदूर संघ की मांग

घटना के बाद मजदूर संघ ने 50 लाख रुपये मुआवजा राशि की मांग की है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। यह हादसा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन का रुख अपनाएंगे।

Share
पढ़ें   Video Breaking : गौ तस्करों और अपराधियों को मंत्री नेताम की सख़्त चेतावनी, बोले मंत्री-'अपने आप को तीस मार खाँ समझने वाले समझ जायें, बिल में घुसने पर भी नहीं छोड़े जाएँगे अपराधी, बिल से निकालकर सज़ा दी जायेगी..'

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed