9 Mar 2026, Mon
Breaking

भूपेश के ‘ऑफर’ पर केदार कश्यप का पलटवार: बोले- न छत्तीसगढ़ को जरूरत, न भाजपा को; 2 साल की उपलब्धियां भी गिनाईं

प्रमोद कुमार

रायपुर, 12 फ़रवरी 2026

भूपेश बघेल के भाजपा में शामिल होने के कथित ‘ऑफर’ पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की जरूरत न छत्तीसगढ़ को है और न ही भाजपा को। वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं।

मंत्री कश्यप ने अपने विभागों का दो साल का लेखा-जोखा पेश करते हुए मीडिया के सवालों के जवाब दिए। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के पीडीएस दुकानों के खाली होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को लूटने का काम किया, वे ही अब पीडीएस पर सवाल उठा रहे हैं। जो लोग जिम्मेदार थे, वही आज विपक्ष में बैठकर आरोप लगा रहे हैं।

नक्सली कमांडर हिडमा को लेकर कांग्रेस के बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा नक्सलियों के साथ खड़ी रही है। झीरम घाटी कांड को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सबूत हैं तो सामने लाए जाएं। उनके मुताबिक, बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बीजापुर विधायक की सुरक्षा के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि किसी को रोका नहीं जा रहा, लेकिन बिना सुरक्षा नक्सल क्षेत्र में जाने का जोखिम खुद उठाया गया। अब क्षेत्र में हालात बेहतर हो रहे हैं।

असम चुनाव में कांग्रेस नेताओं के जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता प्रचार के लिए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के लोग किस उद्देश्य से जा रहे हैं, यह बाद में पता चलेगा।

पढ़ें   BIG BREAKING : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी कार्रवाई, CMO, इंजीनियर के साथ 5 अधिकारी सस्पेंड, कार्य में लापरवाही बरतने की मिली सजा

परिवहन विभाग की उपलब्धियां

कश्यप ने बताया कि सीएम ग्रामीण बस योजना से 425 नए गांव पहली बार बस सेवा से जुड़े हैं। रायपुर जिले को सड़क दुर्घटना में शून्य मृत्यु जिला बनाने की दिशा में काम हो रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत वाहन मूल्य का 10% या अधिकतम 1 लाख रुपए तक की छूट दी जा रही है।

बस संगवारी ऐप, वाहन 4.0 और सारथी 4.0 पोर्टल के जरिए सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं। आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की होम डिलीवरी शुरू की गई है। 20 टोल नाकों पर बिना फिटनेस और टैक्स वाले वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई हो रही है। सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था भी लागू की जा रही है।


वन विभाग: 7 करोड़ से ज्यादा पौधे, 35 बाघ

वन विभाग की उपलब्धियां गिनाते हुए मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किया गया है और सघन वनों का घनत्व 70% तक बढ़ा है। वर्तमान में 355 हाथियों का विचरण हो रहा है, हाथी-मानव द्वंद कम करने के प्रयास जारी हैं।

प्रदेश में बाघों की संख्या 35 बताई गई। वन भैंसा और पहाड़ी मैना के संरक्षण पर भी काम चल रहा है। 463 पदों पर भर्ती की गई है और 1500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।


सहकारिता विभाग: 515 नई पैक्स समितियां

सहकारिता विभाग में 515 नई पैक्स समितियों का गठन किया गया है। 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई। 1.45 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। शक्कर कारखानों की स्थापना भी की जा रही है।

पढ़ें   कल मनाया गया धन्यवादी पर्व, यूथ रैली 2 और क्रिसमस रैली 17 दिसंबर को

मंत्री कश्यप ने कहा कि सरकार विकास और जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी में लगा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed