7 Mar 2026, Sat

रील के चक्कर में रोड पर ‘फायरिंग’ का ड्रामा: नकली पिस्टल लहराई, VIDEO वायरल होते ही दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा

दुर्ग-भिलाई, 13 फ़रवरी 2026। सोशल मीडिया पर रौब जमाने के लिए नकली पिस्टल से फायरिंग का वीडियो बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। वायरल रील पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। थाना परिसर में उनसे उठक-बैठक लगवाई गई और आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगते हुए कहा—अब दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे।

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें युवक कार रोककर बीच सड़क पर नकली पिस्टल लहराते और फायरिंग की एक्टिंग करते दिख रहे थे। इससे राहगीरों में डर का माहौल बन गया।

इंस्टाग्राम रील से खुली पोल

जांच में पता चला कि आरोपी स्टेशन रोड के सुमित बाजार के पास वाहन से उतरकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहे थे और उसी का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों में जयदीप कांडा (36), गगनप्रीत सिंह (37) और पवनदीप सिंह (32) शामिल हैं।

थाना में माफी, उठक-बैठक भी

पुलिस के सामने तीनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा दिया। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल नकली पिस्टल जब्त कर ली।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो मजाक नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं और आम लोगों में दहशत फैलाते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
पढ़ें   BREAKING : BJP का कांग्रेस पर तंज... महिलाओं की सुरक्षा समेत घोषणा पत्र में किये वायदों को लेकर साधा जमकर निशाना

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *