8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़: गृह एवं जेल विभाग में दो वर्षों में 34 घुसपैठियों को डिपोर्ट, गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई, धर्मांतरण के 67 मामले दर्ज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पेश की उपलब्धियां

प्रमोद कुमार

रायपुर, 13 फ़रवरी 2026

गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकार और अपने दो साल पूरे होने पर गृह एवं जेल विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। उनके साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

विजय शर्मा ने बताया कि दो वर्षों में 34 अवैध घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया। इसके लिए एसटीएफ का गठन किया गया, टोल-फ्री नंबर जारी किया गया और होल्डिंग सेंटर बनाए गए। उन्होंने कहा, “अवैध घुसपैठियों को बाहर भेजने का काम प्रमुखता से करेंगे, किसी भी कीमत पर घुसपैठियों को नहीं छोड़ा जाएगा।”

धर्मांतरण के मामलों पर उन्होंने कहा कि 2001 से 2023 तक 38 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2023-25 में 67 मामले दर्ज हुए। एटीएस थाने के गठन के बाद 2025 में पहला मामला दर्ज किया गया।

गौ तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की गई है। दो वर्षों में 405 मामले दर्ज किए गए, आरोपियों के खिलाफ उनकी गाड़ियां राजसात की गईं और नीलाम की गईं। विजय शर्मा ने बताया कि इस बार गौ तस्करी के मामलों में गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गृह एवं जेल विभाग की यह कार्यप्रणाली आने वाले समय में और प्रभावी होगी और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

बाइट: विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ – “गृह एवं जेल विभाग की योजनाएं और कार्रवाई आम जनता की सुरक्षा और समाज के हित में लगातार जारी रहेंगी।”


Share
पढ़ें   राज्योत्सव में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: खुली जीप में किया रोड शो, ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा मैदान, मंच से 14,300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामनामी समाज ने पहनाया पारंपरिक मुकुट और गमछा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed