7 Mar 2026, Sat

रायपुर से गिरौदपुरी तक “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” — गुरु खुशवंत साहेब नेतृत्व में उठेगा सामाजिक समरसता का संदेश

प्रमोद कुमार

रायपुर, 17 फरवरी 2026। सतनामी समाज की आस्था, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक 18 से 22 फरवरी 2026 तक ऐतिहासिक “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब करेंगे। पदयात्रा की शुरुआत रायपुर के सतनाम भवन, मोवा से प्रातः 8 बजे होगी और इसे प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा श्वेत झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

पद्यात्रा “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे–मनखे एक समान” के संदेश के साथ समाज में भाईचारा, समानता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। पांच दिवसीय यह यात्रा लगभग 145 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 40 से अधिक गांव और शहरों से होकर गुजरेगी और गिरौदपुरी धाम में समापन होगा।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजजनों द्वारा स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंथी नृत्य, सतनाम अखाड़ा प्रदर्शन, धूमाल और भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही समरसता भोज, नशामुक्ति अभियान, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एकता और चेतना का संदेश फैलाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा, “यह पदयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और समरसता का महाअभियान है। गुरु घासीदास बाबा जी के ‘मनखे–मनखे एक समान’ संदेश को साकार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।”

उन्होंने समस्त मानव समाज, सतनामी समाज, प्रदेशवासियों और श्रद्धालुजनों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर इस ऐतिहासिक पदयात्रा को सफल और यादगार बनाएं।

पढ़ें   ब्रेकिंग : गृह विभाग के नव वर्ष मिलन समारोह में पहुंचे CM बघेल, पुलिसवालों से किया वन टू वन संवाद, बोले-'जनता के मन में विश्वास पैदा करना बहुत आवश्यक है' और क्या कहा? पढ़िये

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *