प्रमोद कुमार
रायपुर, 19 फ़रवरी 2026। अरुण साव असम दौरे से लौटने के बाद भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 वर्षों में असम और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की दिशा-दशा बदली है और जनता अब फिर एनडीए को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उनके मुताबिक इस बार भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतेगी।

डिप्टी CM ने कांग्रेस के जीत के दावों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष मैदान में दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि जनता हिमंता बिस्वा सरमा सरकार के कामों पर भरोसा करती है और विकास को आगे बढ़ाने का निर्णय कर चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्यसभा जाने की चर्चाओं को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए साव ने कहा कि पहले भेजे गए नेताओं ने राज्य के लिए क्या किया, इसका जवाब पार्टी को जनता को देना चाहिए।
वहीं बलरामपुर में SDM पर आदिवासी ग्रामीण की पिटाई और मौत के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार ने तुरंत संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
साव ने बताया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए अलग रोडमैप तैयार किया गया है और नक्सलवाद समाप्ति की ओर है।
उन्होंने दावा किया कि जनता विकास और स्थिर सरकार के आधार पर इस बार फिर एनडीए को समर्थन देगी।





