प्रमोद कुमार
रायपुर, 21 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत बगिया जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर तक अपने गृह ग्राम में रहेंगे और शाम को वापस लौटेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे।
9:10 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर 10:30 बजे कांसाबेल विकासखंड के बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वे 10:40 बजे अपने निजी निवास पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।
दोपहर 3:40 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास से हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
शाम 5:10 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने के बाद वे 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
यह दौरा मुख्यतः निजी प्रवास बताया जा रहा है, हालांकि स्थानीय प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट पर है।





