7 Mar 2026, Sat
Breaking

BIG BREAKING: बसव राजू के बाद बड़ा झटका, पोलित ब्यूरो मेंबर देवजी ने 18 साथियों के साथ तेलंगाना में किया सरेंडर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले– मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान रहेगा जारी

प्रमोद कुमार

रायपुर/जगदलपुर, 22 फ़रवरी 2026

लगातार बढ़ते सुरक्षा बलों के दबाव के बीच माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। पोलित ब्यूरो मेंबर और केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य देवजी उर्फ तिरुपति ने 18 साथियों के साथ तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। 22 फरवरी 2026 को हुए इस आत्मसमर्पण को माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ी रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक क्षति माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में सघन ऑपरेशन, नेटवर्क पर लगातार चोट और बढ़ती घेराबंदी के चलते शीर्ष नेतृत्व में दबाव की स्थिति बनी हुई थी। बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद देवजी को संगठन का बड़ा कमांडर माना जा रहा था।

“कुछ और नाम शेष हैं, उन्हें भी कराया जाएगा सरेंडर” – विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma ने कहा कि देवजी लंबे समय से छत्तीसगढ़ में सक्रिय था और तेलंगाना में उसके सरेंडर की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ अन्य नाम भी चिन्हित हैं, जो निष्क्रिय या सक्रिय भूमिका में हैं, उन्हें भी सरेंडर कराया जाएगा।

विजय शर्मा ने बताया कि सरेंडर करने वालों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार विशेष पुनर्वास योजना पर काम कर रही है। बैंक सहायता, विवाह, खेती और रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

हाल के आत्मसमर्पण करने वाले टॉप माओवादी कमांडर

  1. सुजाता उर्फ कल्पना उर्फ पोथुला पद्मावती (CCM) – 13.09.25, हैदराबाद
  2. मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति (PBM/CCM) – 14.10.25, गढ़चिरौली
  3. सतीश उर्फ रूपेश उर्फ टक्कलपल्ली वासुदेव राव (CCM) – 17.10.25, जगदलपुर
  4. पुलुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना (CCM) – 29.10.25, हैदराबाद
  5. रामदर मज्जी उर्फ सोमा (CCM) – 08.12.25, राजनांदगांव
  6. देवजी उर्फ तिरुपति (पोलित ब्यूरो/CCM) – 22.02.26, तेलंगाना
पढ़ें   श्री सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा: मजदूर की मौत, लापरवाही के आरोप, 50 लाख मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर बवाल

देवजी का आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चल रहे संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने भरोसा जताया है कि आने वाले समय में और भी बड़े नाम मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed